फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Holy stick travel leaves for pilgrimage sites

पवित्र छड़ी यात्रा तीर्थस्थलों के भ्रमण के लिए रवाना

Wed, 20 Oct 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Holy stick travel leaves for pilgrimage sites
प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा को मनसा देवी मंदिर लेकर जाते संत । - फोटो : HARIDWAR
श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा बुधवार को उत्तराखंड भ्रमण के लिए रवाना हो गई। यात्रा रवाना होने से पूर्व भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना के बाद मां मनसा देवी मंदिर में पवित्र छड़ी का पूजन एवं अभिषेक हुआ। छड़ी यात्रा पहले दिन ऋषिकेश में रात्रि विश्राम करेगी।
विज्ञापन

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि आदि ने शरद पूर्णिमा पर अधिष्ठात्री मायादेवी मंदिर परिसर में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान वाल्मीकि जयंती के मौके पर वाल्मीकि चौक स्थित भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना हुई। पार्षद विनीत जौली, व्यापारी नेता कैलाश केसवानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने छड़ी की पूजा की। इसके बाद पवित्र छड़ी मां मनसा देवी मंदिर ले जाई गई और निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि, श्रीनिरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी, महंत रामरतन गिरि सहित कई संतों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। अभिषेक के बाद पवित्र छड़ी वापस मायादेवी मंदिर पहुंची। मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना हुई और पवित्र छड़ी यात्रा को उत्तराखंड के चारधाम एवं पौराणिक धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस दौरान गोकर्णधाम परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर कपिलपुरी, आनंद अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि,जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी, श्रीमहंत शैलेंद्रगिरि, श्रीमहंत केदारपुरी, थानापति राजगिरि, श्रीमहंत उमाशंकर भारती, श्रीमहंत विशंभर भारती आदि मौजूद रहे। श्रीमहंत हरिगिरि ने कहा कि पवित्र छड़ी यात्रा चारों धाम एवं उत्तराखंड के सभी प्रमुख तीर्थो का भ्रमण कर 10 नवंबर को वापस मायादेवी मंदिर हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed