फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Holy priest would raise problems

तीर्थ पुरोहितों की समस्याएं उठाएंगे

Sat, 10 Dec 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 10 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा देश भर के तीर्थों पर फैली पुरोहितों की समस्याओं पर विचार करेगी। तीर्थत्व एवं मर्यादाओं से जुड़े प्रश्नों पर अहम निर्णय लिए जाएंगे। महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 17 दिसंबर से हरिद्वार मेें शुरू हो रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।

अखिल भारतीय महासभा के महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ ने शनिवार को गंगा सभा कार्यालय में यह जानकारी पत्रकारों को दी। बताया कि देश के सभी तीर्थों के पुरोहितों को शामिल कर अखिल भारतीय महासभा का गठन दशकों पहले किया गया था। इस बार विशेष सम्मेलन का आयोजन 17-18 दिसंबर को हरिद्वार में होगा। सम्मेलन में देश के विभिन्न तीर्थों से आए करीब 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे। दक्षिण भारत के रामेश्वरम, पश्चिमी भारत के द्वारिका, पूर्वोत्तर के गंगा सागर और जगन्नाथ पुरी आदि तीर्थों से पुरोहितों का आगमन 15 दिसंबर से होगा। सम्मेलन के लिए सभी तीर्थ पुरोहितों की ओर से भेजे गए सुझावों के आधार पर एजेंडा तैयार किया गया है। श्रीकांत वशिष्ठ ने बताया कि हरिद्वार सम्मेलन का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि वर्ष 1975 में महासभा की स्थापना हरिद्वार में ही हुई थी। पिछले कुछ समय से अनेक तीर्थों पर पुरोहितों से जुड़ी कई समस्याएं हैं, जिनका संबंध राज्य सरकारों के साथ साथ केंद्र सरकार से भी है।
विज्ञापन


बदरीनाथ सम्मेलन में मांग की गई थी कि पुरोहितों के प्रतिनिधियों को राज्य सभा के साथ- साथ विधान परिषदों में भी स्थान दिया जाए। इसका उद्देश्य तीर्थों का समुचित  विकास करना है। तीर्थों पर मूल समस्या तीर्थत्व को लेकर खड़ी हुई है। अनेक मर्यादाएं शासन की ओर से तोड़ी जा रही हैं। इन सब पर हरिद्वार सम्मेलन में गहन विचार विमर्श होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed