{"_id":"56ed9ca74f1c1b0f678b4b84","slug":"history-on-the-factory-owners-sigh-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने फैक्ट्री मालिक पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर ने फैक्ट्री मालिक पर झोंका फायर
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनाबाद। पेन के कारखाने में जॉबवर्क का कार्य छिनने से बौखलाए हिस्ट्रीशीटर ने एक फैक्ट्री मालिक को उसी की फैक्ट्री में घुसकर बेरहमी से पीट दिया और फिर फायर झोंक दिया। गोली चलने पर हिस्ट्रीशीटर, उसके पुत्र, भतीजे एवं समर्थक घटनास्थल से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के दो बेटों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार देर रात हेतमपुर गांव की है। मूल रूप से राजस्थान के धन्ला थाना श्रीहरि जिला पाली निवासी भंवरलाल का गांव हेतमपुर में पेन की नोजल बनाने की फैक्ट्री है। सिडकुल में स्थापित जानी मानी एक पेन कंपनी के नोजल बनाने का कार्य बहादराबाद के हिस्ट्रीशीटर प्रताप पाल से छिन गया था। इससे बौखलाए हिस्ट्रीशीटर ने अपने पुत्र अभिषेक पाल, टोनी, भतीजे सचिन, नितिन, परिचित अमित पुत्र अरुण पाल, नीटू पाल, राजन पाल के साथ मिलकर फैक्ट्री में घुसकर भंवरलाल को पीट दिया। आरोप है कि प्रताप पाल ने उस पर फायर भी झोंक दिया लेकिन बाल-बाल बच गया। उसके बाद सभी आरोपी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर फरार हो गए। फैक्ट्री मालिक की सूचना पर देर रात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कार्यवाहक थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के पुत्रों एवं परिचित अमित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। यह सभी कस्बा बहादराबाद एवं रोशनाबाद के रहने वाले हैं। फैक्ट्री मालिक की ओर से प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बड़े साहब का करीबी दारोगा भी था मौजूद
हरिद्वार। जब यह घटनाक्रम घटित हुआ तब एसएसपी कार्यालय में तैनात दारोगा भी मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो फैक्ट्री मालिक के पक्ष में पहुंचे दारोगा से भी हाथापाई हुई। बड़े साहब के करीबी होने के चलते फैक्ट्री मालिक की ओर से प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन पुलिस महकमे में दिनभर दारोगा की मौजूदगी को लेकर चर्चा होती रही। यह भी बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक से दोस्ती के पीछे का सच कुछ ओर ही है।
विज्ञापन