फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Her lawsuit against the three brothers, including

युवती के भाई समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

Thu, 08 Sep 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 08 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
 हाथरस के प्रेमी युगल के होटल में खुदकुशी करने के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। हरिद्वार पहुंचे मृतक युवक सुमित दीक्षित के पिता अतेंद्र दीक्षित ने युवती के भाई मुनीश, उसके दोस्त शीले और जय दीक्षित के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। प्रेमी युगल ने अपने सुसाइड नोट में इन्हीं तीनों के ही नाम का जिक्र करते हुए खुदकुशी करने की बात लिखी थी।
विज्ञापन


 चित्रा टाकीज की गली में होटल सम्राट में हाथरस के गांव लोधई थाना सहदो के रहने वाले सुमित दीक्षित और नंदनी दीक्षित ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में प्रेमी युगल ने लिखा था कि मुनीश, शीले और जय दीक्षित ने उनका इस कदर उत्पीड़न किया वे खुदकुशी कर रहे हैं। वे ही उनकी मौत के सीधे सीधे जिम्मेदार हैं।  एक ही गोत्र होने के चलते परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे।  यह भी सामने आया था कि युवती अपनी बड़ी बहन के साथ हरिद्वार पहुंची और यहां उससे अलग हो गई थी।
विज्ञापन


युवती का भाई मुनीश बहनों को ढूंढते हुए यहां पहुंचा था और बड़ी बहन से उसकी मुलाकात होने पर उसे अपने साथ ले गया। बृहस्पतिवार को हरिद्वार पहुंचे सुमित के पिता अतेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि दो सितंबर को तीनों ने ही उसके बेटे और नंदनी के साथ मारपीट की और हत्या की धमकी दी थी। यह जानकारी उसके पुत्र ने मोबाइल फोन से दी थी। एक वर्ष पूर्व भी उसके बेटे को नंदनी के पिता पिटाई करते हुए गांव तक ले आए थे और तब चार लाख देने की मांग की गई थी। एसएसआई गिरिश चंद्र शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed