फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Helper Dies After Electric Shock While Working at OCI Wire and Cable Company Sidcul Haridwar News

हरिद्वार: काम के दौरान हेल्पर को लगा करंट, आनन फानन साथी लेकर गए अस्पताल, इलाज के दौरान मौत

Fri, 25 Sep 2026 06:02 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Fri, 25 Sep 2026 06:02 PM IST
सार

करंट की चपेट में आने से एक हेल्पर गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारी उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Helper Dies After Electric Shock While Working at OCI Wire and Cable Company Sidcul Haridwar News
प्रतीकात्मक - फोटो : ANI

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित ओसीआई वायर एंड केबल कंपनी में शुक्रवार सुबह काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक हेल्पर की मौत हो गई। हादसे के बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी सुरेश (55) ओसीआई वायर एंड केबल कंपनी में हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह करीब 8:40 बजे वह कंपनी परिसर में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...बदरीनाथ धाम में DJ पर बवाल:  सेना के देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव पर उठे सवाल, जिला प्रशासन ने पल्ला झाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उपचार के दौरान सुरेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed