फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Health department helpless, waiting for the cold to rise

स्वास्थ्य विभाग लाचार, लेकिन मौसम होगा मददगार

Wed, 27 Oct 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Health department helpless, waiting for the cold to rise
जनपद में इस साल भी डेंगू का मच्छर कहर बरपा रहा है। शहरों की अपेक्षा गांवों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डेंगू पर काबू पाने में स्वास्थ्य महकमा लाचार नजर आ रहा है। विभागीय अधिकारियोें को अब ठंड बढ़ने का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि ठंड बढ़ने से डेंगू मच्छर का लार्वा खत्म होने लगेगा।
विज्ञापन

रुड़की और उसके आसपास के गांवों में बुधवार को भी 22 नए केस के साथ डेंगू मरीजों की संख्या 270 पहुंची गई है। डेंगू की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग लाचार बना है। देहात क्षेत्रों में जांच एवं इलाज सुविधा नहीं है। विभाग के तमाम प्रयास और जागरूकता अभियान के बाद भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चिंता जताते हुए नियंत्रण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी हालात काबू नहीं हो रहे। अब मौसम बदलने लगा है और लगातार ठंड बढ़ती जाएगी। इसलिए विभाग भी ठंड बढ़ने के इंतजारी में है। माना जाता है कि ठंड बढ़ने के बाद डेंगू का खतरा भी कम हो जाता है। बुधवार को रुड़की क्षेत्र में 22 डेंगू के मरीज सामने आए। इनमें अकबरपुर में छह, मुंडलाना में एक, रुड़की में पांच, मानक माजरा में एक, सोहलपुर में एक, सैदपुर व गाधारोणा में सात मरीज मिले।
विज्ञापन

लगातार गिर रहा तापमान
17 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद लगातार तापमान में कमी आ रही है। रविवार को को जहां तापमान 16.8 डिग्री था। वहीं सोमवार को 15.5 पर आ गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर आया गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की कमी आने से तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तातपान 15.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ठंडक बढ़ रही है। तापमान कम होने से डेंगू निष्क्रिय हो जाएगा। सर्दी बढ़ने से दीपावली के बाद डेंगू से काफी राहत की उम्मीद है। डॉ. गुरनाम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed