फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   HCC and RSCA teams won cricket matches

Haridwar News: एचसीसी और आरएससीए की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच

Thu, 05 Jun 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
HCC and RSCA teams won cricket matches
हरिद्वार। हरिद्वार कप 2025 के तहत बुधवार को दो मैच खेले गए। एचसीसी और आरएससीए की टीमों ने मुकाबले करते हुए क्रिकेट मैच में जीत दर्ज कर ली। एचसीसी ग्राउंड जमालपुर में खेले गए मैच में एफसीसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर 79 रन बनाए। रोहित ने 30 रन बनाए। एचसीसी की तरफ से अर्जुन चौधरी ने चार और रोनित कश्यप व राघव कमरिया ने 2-2 विकेट लिए। एचसीसी ने यह मैच 16.5 ओवर में 7 विकेट से जीत लिया। एचसीसी की तरफ से तुषार सैनी ने 33 रन बनाए। एफसीसी की तरफ से प्रशांत पांडे ने एक विकेट लिया। पुष्पेंद्र कुमार और संजय शर्मा की तरफ से अर्जुन चौधरी को मैन ऑफ द मैच और प्रशांत पांडे को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

एचसीए ग्राउंड रुड़की में एनवायसीए और आरएससीए के बीच मैच खेला गया। एनवायसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 37.2 ओवर में 180 रन बनाए। अनंत सिंह ने 46 और उज्जवल कश्यप ने 37 रन बनाए। आरएससीए की तरफ से आर्यन चौधरी ने तीन और मयंक त्यागी, आयुश कश्यप, अक्षय पंवार ने 2-2 विकेट लिए। आरएससीए ने यह मैच 24.3 ओवर में 5 विकेट से जीत लिया। टीम की तरफ़ से मोहम्मद अहमद ने 95 रन बनाए। एनवायसीए की तरफ से शांतनु सैनी और कुशविंदर सांगवान ने 2-2 विकेट लिए। प्रमेन्द्र और शिवम सैनी द्वारा मोहम्मद अहमद को मैन ऑफ द मैच और कुशविंदर सांगवान को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed