Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   HCA and 99 club team won the match

Haridwar News: एचसीए और 99 क्लब की टीम ने जीता मैच

Sat, 21 Jun 2025 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
HCA and 99 club team won the match
हरिद्वार। हरिद्वार कप 2025 में लीग के तहत शनिवार को दो मैच खेले गए। इसमें एचसीए और 99 क्लब ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

केएलसीए ग्राउंड में एचसीए और एफसीसी के बीच मैच खेले गए मैच में एचसीए ने जीत दर्ज कर ली। एफसीसी ने 33.4 ओवर में 178 रन बनाए। मुकेश ने सर्वाधिक 72 और सौरभ वर्मा ने 44 रन बनाए। एचसीए के अजय यादव, विमल शर्मा ने चार-चार विकेट लिए। एचसीए ने 24.2 ओवर में पांच विकेट से मैच जीत लिया। अरविंद चौहान क्रिकेट स्टेडियम रोशनाबाद में पीएसए और 99 क्लब के मध्य खेले गए मैच में पीएसए ने 27.5 ओवर में 114 रन बनाए। साकेत चौहान ने 32 रन बनाए। नाइन-टी-नाइन की तरफ से पारस ने चार, अमित ने तीन और रणवीर सिंह ने दो विकेट लिए। 99 क्लब ने 11.2 ओवर में सात विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed