फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haryana CM's effigy burnt at toll plaza

टोल प्लाजा पर हरियाणा के सीएम का पुतला फूंका

Tue, 31 Aug 2021 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM's effigy burnt at toll plaza
बहादराबाद टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते किसान । - फोटो : HARIDWAR
बहादराबाद। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पुतले की शव यात्रा निकालकर दहन किया।
विज्ञापन

भाकियू के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है। हरियाणा सरकार किसान-मजदूर विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज में कई किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक किसान की मौत हो गई। हरियाणा की हत्यारी सरकार किसानों का कितना ही अत्याचार कर ले, किसान अपनी मांगों पर कायम रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज करवाने वाले एसडीएम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
इस अवसर पर शुभा सिंह ढिल्लों, जसकरन सिंह, जजपाल सिंह, बलविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, शेर सिंह, जसमीत सिंह, हरजोत सिंह, हरदीप सिंह, करण सिंह, सुकराम पाल, अरशद और शोएब अंसारी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
एसडीएम का निलंबन, किसानों के मुकदमे वापस हों
हरिद्वार। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर हुई किसानों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने एसडीएम आयुष सिन्हा को निलंबित करने की मांग भी है। उन्होंने कहा कि 130 किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। राठी ने कहा कि किसानों की लड़ाई को धार देने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के नेतृत्व में पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed