फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hark should be sacked from the cabinet in the sting case: Bisht

स्टिंग प्रकरण में मंत्रिमंडल से बर्खास्त हों हरक : बिष्ट

Tue, 29 Oct 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hark should be sacked from the cabinet in the sting case: Bisht
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि एक शब्द बोलने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर मुकदमा हो सकता है तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के रिश्तेदारों की अवैध तरीके से लेनदेन करते हुए ऑडियो जारी हुई, उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने स्टिंग प्रकरण में केंद्र सरकार से मुख्यमंत्री के साथ हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण को लेकर प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को हरिद्वार में प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि 18 मार्च 2016 का प्रकरण पूरे देश ने देखा। कांग्रेस के विधायकों की खरीद फरोख्त हुई, लेकिन बाद में स्टिंग ऑपरेशन के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ही घेर लिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल थे, लेकिन सीबीआई ने उनके नाम को दबाए रखा। अब मुकदमे में जब उनका नाम शामिल हुआ तो मामले का खुलासा होने के बावजूद राज्य सरकार ने उन पर कोई कार्रवाई तक नहीं की। जबकि राज्य सरकार के मुखिया को नैतिकता के आधार पर मंत्री हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जब पत्रकार उमेश शर्मा द्वारा स्टिंग प्रकरण किया गया था तो उसे अगले दिन तक चैनल पर चला देना चाहिए था। जबकि घटना के पांच दिन बाद 26 मार्च 2016 को दिल्ली में भाजपा नेताओं द्वारा अपने पार्टी दफ्तर में एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से स्टिंग प्रसारित किया गया। इससे साफ है कि पूरे प्रकरण में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की राय से हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा ने मिलकर मामले को अंजाम दिया था। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। वहीं कहा कि पूरे प्रकरण में कांग्रेस जनजागरण अभियान चलाकर भाजपा का पर्दाफाश किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, मनीष कर्णवाल, मन्नू विशाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed