{"_id":"647b87e9f0882c46bc0768a3","slug":"haridwar-threat-again-to-businessman-in-the-name-of-lawrence-bishnoi-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar : लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कारोबारी को फिर धमकी, पहली बार फोन किया फिर भेजा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar : लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कारोबारी को फिर धमकी, पहली बार फोन किया फिर भेजा मैसेज
Sun, 04 Jun 2023 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:05 AM IST
सार
मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिंह ने विशेष टीमों का गठन कर घटनाक्रम का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई
विस्तार
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जिस व्यापारी को धमकी देकर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी उसी व्यापारी को फिर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिंह ने विशेष टीमों का गठन कर घटनाक्रम का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बीते नौ मार्च को हार्डवेयर कारोबारी संतोष माहेश्वरी के पुत्र शिवेश माहेश्वरी के मोबाइल नंबर पर फोन कर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताकर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब शुक्रवार की शाम को फिर से शिवेश माहेश्वरी के मोबाइल नम्बर पर इस बार दूसरे नंबर से धमकी दी गई। रंगदारी संबंधी टैक्स मैसेज भेजा है।
विज्ञापन