फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar's daughter won Best Mid Fielder Award

धर्मनगरी की बेटी ने जीता बेस्ट मिड फील्डर आवार्ड

Mon, 01 Nov 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Haridwar's daughter won Best Mid Fielder Award
मनीषा चौहान, हॉकी खिलाड़ी - फोटो : HARIDWAR
कैप्टन बनकर गई धर्मनगरी की हॉकी खिलाड़ी बेटी मनीषा चौहान ने बेस्ट मिड फिल्डर का अवार्ड जीतकर नाम रोशन किया है। इससे खेल अधिकारियों और शहर के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

श्यामपुर गांव की रहने वाली और श्री राम विद्या मंदिर श्यामपुर हरिद्वार की पूर्व छात्रा हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान ने कोलकाता में 23 से 31 अक्टूबर तक हुई प्रथम हॉकी इंडिया सीनियर वूमेन इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2021 में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की टीम का बतौर कप्तान नेतृत्व किया। चैंपियनशिप में फाइनल मैच रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

पहले खेले गए संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में कप्तान मनीषा ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से दो गोल किए और सीआरपीएफ को 2-1 से हराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चैंपियनशिप में मनीषा ने कुल 12 गोल किए और टूर्नामेंट की सेकंड टॉप स्कोरर रही। मनीषा को टूर्नामेंट का ‘बेस्ट मिडफील्डर’ चुना गया। स्कूल के हॉकी कोच बलविंदर सिंह ने बताया कि मनीषा चौहान बहुत ही अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। स्कूल के प्रबंधक राजीव भल्ला ने मनीषा को बधाई देते हुए उसको निरंतर अच्छा खेलने के लिए आह्वान किया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल और उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने मनीषा को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed