फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar police won four gold medals

हरिद्वार पुलिस ने झटके चार स्वर्ण पदक

Wed, 13 Oct 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Haridwar police won four gold medals
पुलिस खिलाड़ियों को सम्मानित करते एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत। - फोटो : HARIDWAR
उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्थित 31वीं वाहिनी में आयोजित 20 वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस जूडो कलस्टर (ताईक्वांडो, बुशु, जूडो, जिन्मास्टिक एवं कराटे) प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण व दो रजत पदक प्राप्त किए। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने टीम के लौटने पर उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर में 9 से 11 अक्तूबर तक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में 20वी प्रादेशिक जनपद/ वाहिनी पुलिस जूडो कलस्टर में उप निरीक्षक अरविंद राणा के नेतृत्व में हरिद्वार की टीम शामिल हुई। प्रतियोगिता में जनपद हरिद्वार के खिलाड़ियो द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूडो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए संपूर्ण प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक प्राप्त किए। जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में मुख्य आरक्षी सुमित कुमार ने स्वर्ण पदक, आरक्षी विरेंद्र, दीपक वालिया, रवि कुमार ने जूडो में स्वर्ण पदक, आरक्षी निपुन जैन जूडो में रजत पदक, आरक्षी सुनील कुमार ने ताईक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed