फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News Chain snatching woman thrown off scooty after accused kicks vehicle one arrested

हरिद्वार: स्कूटी सवार महिला को लात मारकर गिराया, गले से सोने की चेन झपटी, बच्ची भी हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 10:54 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 26 Sep 2026 10:54 PM IST
सार

कनखल में स्कूटी में लात मारकर महिला और उसकी तीन साल की बेटी को गिराने वाले आरोपी तक पुलिस पहुंच गई है। वारदात में शामिल बाइक सवार जमालपुर-जियापोता रोड की ओर आने वाला है।

विज्ञापन
Haridwar News Chain snatching woman thrown off scooty after accused kicks vehicle one arrested
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कनखल कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी सवार महिला को लात मारकर नीचे गिराने के बाद चेन लूटने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप कुमार निवासी रघुनाथपुर, मंडावर, बिजनौर के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, एक तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। आरोपी पूर्व में भी चेन स्नेचिंग के मामलों में जेल जा चुका है।

विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि 20 सितंबर को स्कूटी से लौटते समय गणपतिधाम फेस-3, जमालपुर निवासी रितु को आईटीआई जगजीतपुर के पास बाइक सवार ने रुकने का इशारा किया। महिला ने स्कूटी नहीं रोकी तो आरोपी ने स्कूटी में लात मार दी। इससे महिला और उनकी तीन वर्षीय बेटी सड़क पर गिर गईं। महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया था। हादसे में बच्ची के सिर में चोट आई थी। रिपोर्ट दर्ज कर एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश शुरू की थी।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल बाइक सवार जमालपुर-जियापोता रोड की ओर आने वाला है। पुलिस ने रास्ते में चेकिंग शुरू की। बाइक सवार को रोकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर बाइक पीछे मोड़कर भागने लगा। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, एक कारतूस और महिला से छीनी गई सोने की चेन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने महिला से चेन छीनने की बात कबूली।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा स्थगित:  लगातार बारिश, गढ़वाल आयुक्त के आदेश के बाद ग्रीन व ट्रिप कार्ड का काम भी रोका गया

आरोपी पहले भी जा चुका चेन लूट में जेल

एसएसपी ने बताया कि 2022 में कनखल और रानीपुर क्षेत्र में चेन लूटने की घटनाओं में जेल जाने की बात भी स्वीकार की है। आरोपी अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था। आरोपी के खिलाफ कनखल, रानीपुर, ज्वालापुर में चोरी, लूट और अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में कनखल पुलिस ने उसे पांच सोने की चेनों के साथ गिरफ्तार किया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed