{"_id":"6ad0a5b8c4f6baeaea0d22e8","slug":"haridwar-kumbh-2027-cabinet-minister-satpal-maharaj-states-that-crowd-management-is-top-priority-2026-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कुंभ: कैबिनेट मंत्री बोले- भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता, भव्य आयोजन के लिए समय से पूरे करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कुंभ: कैबिनेट मंत्री बोले- भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता, भव्य आयोजन के लिए समय से पूरे करें काम
Thu, 15 Oct 2026 03:38 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:38 PM IST
सार
मेला नियंत्रण भवन सभागार में कुंभ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य सरकार की हरिद्वार कुंभ-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) सभागार में कुंभ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। भीड़ प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, पेयजल और आपदा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2026: चरम पर तीर्थयात्रियों का उत्साह, अब तक 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने यह कहा कि कुंभ के लिए विकसित की जा रही आधारभूत सुविधाओं का लाभ हरिद्वार को वर्षभर मिलना चाहिए। सतपाल महाराज ने कहा कि हरिद्वार कुंभ का सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए पिछले आयोजनों के अनुभवों के आधार पर व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए।
बसों एवं ट्रेनों के संचालन की ठोस योजना बनाकर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन संबंधी जानकारी समय से उपलब्ध हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले दिनों में भगदड़ जैसी घटनाओं की आशंका को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। ट्रेनों के प्रस्थान से ठीक पहले प्लेटफॉर्म बदलने अथवा अन्य व्यवस्थाओं में अचानक बदलाव करने से बचा जाए।