फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar is also the connection of SIMI terrorists

हरिद्वार से भी रहा सिमी के आतंकियों का कनेक्शन

Mon, 31 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 31 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 मध्यप्रदेश में मुठभेड़ में मारे गए आतंकी संगठन सिमी के आतंकियों में से दो आतंकियों के तार हरिद्वार से भी जुड़े रहे हैं। बिजनौर के मोहल्ला जाटान से फरार होने के बाद दो आतंकी कार लूट के इरादे से हरिद्वार आए थे पर असफल रहे थे। इसके बाद दून और मसूरी में भी कार लूट में असफलता ही हाथ लगी थी।

सोमवार तड़के मध्यप्रदेश की सेंट्रल जेल भोपाल से हेड कांस्टेबल रमाशंकर की हत्या कर सिमी के आठ आतंकी दीवार फांदकर फरार हो गए थे। कुछ ही घंटों में दस किलोमीटर की दूरी पर गांव आचारपुरा के पास सभी आतंकी मारे गए थे। इन आतंकियों में से चार आतंकी वर्ष 2014 में सितंबर में बिजनौर के मोहल्ला जाटान से उस वक्त फरार हुए थे जब बनाते वक्त बम फटा था और एक आतंकी घायल भी हो गया था। घायल साथी को लेकर तीन साथी बिजनौर की सीमा पर एक खेत में छिप गए थे और दो आतंकी हरिद्वार आए थे। उनका इरादा था कि हरिद्वार से कार लूटकर वे अपने घायल साथी को लेकर मध्यप्रदेश की तरफ चले जाएं। लेकिन ऐसा हो नहीं सका था।
विज्ञापन


हरिद्वार में कई घंटे गुजारने के बाद वे इसी मकसद से देहरादून और मसूरी भी गए थे। वहां भी असफल ही रहे थे। फिर ट्रेन से मुरादाबाद पहुंचे थे और ढाई लाख में एक इंडिगो कार खरीदी थी। फिर ये आतंकी अपने घायल साथी को लेकर मध्यप्रदेश की तरफ निकल गए थे। इन्होंने करीब एक माह कार में ही बिताया था। फिर सभी मध्यप्रदेश पहुंचे थे और फिर दक्षिण भारत का रुख किया था। वर्ष 2016 में ये सभी दक्षिण भारत के राउरकेला से गिरफ्तार हुए थे और तब से जेल में ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed