फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar industrial area three hours cut

हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र में तीन घंटे कटौती

Wed, 17 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 17 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अक्सर बिजली कटौती को लेकर चर्चाओं में रहने वाले औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में इन दिनों स्थिति सुधरी है। कभी कभार लोकल फाल्ट को छोड़ दें तो उद्यमियों को पर्याप्त बिजली मिल रही है जबकि बहादराबाद और हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र में दो से तीन घंटे की कटौती की जा रही है।

विज्ञापन

 सिडकुल में अक्सर बिजली कटौती को लेकर उद्यमी परेशान रहते हैं। पिछले साल तो कई बार बिजली के मुद्दे पर बैठकों का आयोजन भी हुआ। ऊर्जा निगम के  महानिदेशक की ओर से भी इस बारे मे संज्ञान लिया। इस समय उद्यमी बिजली की स्थिति से संतुष्ट हैं। हरिद्वार मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने बताया कि इन दिनों बिजली की कटौती नहीं हो रही है। लोकल फाल्ट के अलावा आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। ऐसे में उद्योगों को बिजली कटौती से होने वाले नुकसान से मुक्ति मिल गई है। उद्यमी हिमेश कपूर ने भी स्थिति में सुधार की बात कही। हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेश जैनर का कहना है कि क्षेत्र में करीब तीन घंटे दोपहर मे डेढ़ से तीन बजे और शाम को करीब साढे़ छह से आठ बजे तक की कटौती उद्यमियों की सहमति से की जा रही है।  जबकि बहादराबाद इंडस्ट्री एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विशाल बाटला के अनुसार यहां भी अब बिजली आपूर्ति की स्थिति सुधरी है। ज्यादा समस्या गर्मियों में आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed