फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar elephants creates havoc at Nileshwar Mahadev Temple priest and staff flee to save their lives

हरिद्वार: नीलेश्वर महादेव मंदिर में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, पुजारी और कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Sun, 04 Oct 2026 06:22 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(हरिद्वार) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 04 Oct 2026 06:22 PM IST
सार

नीलेश्वर मंदिर में अचानक हाथियों का झुंड पहुंच गया। उस वक्त पुजारी और अन्य कर्मचारी सो रहे थे। इस दौरान उन्होंने भागकर जान बचाई।

विज्ञापन
Haridwar elephants creates havoc at Nileshwar Mahadev Temple priest and staff flee to save their lives
नीलेश्वर महादेव मंदिर में हाथी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगली हाथियों के एक झुंड ने अचानक धावा बोल दिया। हाथियों ने मंदिर परिसर में जमकर उत्पात मचाया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय मंदिर भवन में पुजारी और अन्य कर्मचारी सो रहे थे। हाथियों की चिंघाड़ और तोड़फोड़ की आवाज सुनते ही लोगों में हड़कंप मच या। कर्मचारियों और पुजारी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


वहीं, कांगड़ी गांव में भी हाथियों का झुंड देखा गया यहां बीच रास्ते में हाथियों केी चहलकदमी देख लोग सकते में आ गए। इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत श्यामपुर रेंज वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा। क्षेत्र में दोबारा हाथियों के आने की आशंका को देखते हुए वन विभाग की टीम देर रात तक आसपास के इलाकों में गश्त करती रही। 
विज्ञापन


UK Big News: कैबिनेट में बड़े फैसले, भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा, खानपुर में एनकाउंटर, पढ़ें अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामपुर रेंजर विवेक जोशी ने बताया कि यह इलाका राजाजी नेशनल पार्क से सटा हुआ है। इसी वजह से अक्सर जंगली हाथियों का झुंड भटककर राष्ट्रीय राजमार्ग और आसपास के रिहायशी या धार्मिक स्थलों तक पहुंच जाता है। हमारी टीमें संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त पर रहती हैं और सूचना मिलते ही हाथियों को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed