फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar: Chhattisgarh medical student dies in car accident

Haridwar : कार की टक्कर से छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्र की मौत, हैदराबाद की छात्रा गंभीर रूप से घायल

Sun, 14 Jan 2024 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 06:33 AM IST
सार

हादसे में छत्तीसगढ़ निवासी छात्र की मौत हो गई, जबकि हैदराबाद की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Haridwar: Chhattisgarh medical student dies in car accident
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बहादराबाद (हरिद्वार)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराने के बाद बस का इंतजार कर रहे मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्रा को टक्कर मारकर पलट गई। हादसे में छत्तीसगढ़ निवासी छात्र की मौत हो गई, जबकि हैदराबाद की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात पतंजलि योगपीठ मेडिकल काॅलेज के छात्र-छात्रा सड़क किनारे खड़े बस का इंतजार कर रहे थे, तभी रुड़की की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकराई फिर छात्र-छात्रा को टक्कर मारते हुए पलट गई। इससे हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


सूचना पर शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल ले गए, जहां छत्तीसगढ़ के सुससुली सरगुजा निवासी संतोष गुप्ता के बेटे मेडिकल छात्र दिव्यांश गुप्ता (27) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि हैदराबाद के सिकंदराबाद के शाहपुरनगर निवासी एमआर चौधरी की बेटी माधवी चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। कार को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed