हरिद्वार: छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा टला, बेटे को डूबता देख पिता ने लगाई छलांग, पीएसी टीम ने दोनों को बचाया
छठ पूजा के दौरान हरिद्वार के बहादराबाद में गंगा घाट पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई एक जब पिता और बेटा दोनों नदी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद पीएसी की आपदा राहत टीम की तत्परता से दोनों की जान बच गई।
विस्तार
हरिद्वार के बहादराबाद स्थित सर्वेश्वर घाट पर छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां नहाते समय 16 वर्षीय आयुष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बेटे को पानी में डूबता देख उसके पिता ने भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान दोनों ही पानी में डूबने लगे। परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। घाट पर मौजूद लोगों ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की।
इसी बीच मौके पर तैनात पीएसी की आपदा राहत टीम को घटना की जानकारी मिली। टीम ने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू किया। जवानों ने पानी में उतरकर पिता और बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते दोनों को बचा लिया गया
ये भी पढे़ं...छठ महापर्व: उगते सूर्य को अर्घ्य, व्रतियों ने पूरा किया 36 घंटे का निर्जला व्रत, दून-हरिद्वार में दिखी आस्था
16 वर्षीय आयुष छठ पूजा के लिए अपने परिवार के साथ सर्वेश्वर घाट पहुंचा था। पूजा के दौरान हुए इस हादसे ने परिवार को दहशत में डाल दिया। पीएसी की आपदा राहत टीम की तत्परता से दोनों की जान बच गई।
