{"_id":"6980a15e191e7aec9f02c60f","slug":"haridwar-b-team-won-the-title-in-a-thrilling-match-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-144426-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरिद्वार (बी) की टीम ने रोमांचक मुकाबले में अपने नाम किया खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरिद्वार (बी) की टीम ने रोमांचक मुकाबले में अपने नाम किया खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। योग स्थली खेल परिसर रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-18 की हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच हरिद्वार की ए और बी टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में हरिद्वार (बी) की टीम ने फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया।
इससे पहले सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच हरिद्वार (बी) और ऊधमसिंह नगर के मध्य खेला गया। हरिद्वार (बी) की टीम ने ऊधमसिंह नगर को 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल हरिद्वार (ए) और देहरादून के बीच खेला गया। हरिद्वार (ए) की टीम देहरादून को 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल हरिद्वार (ए) और हरिद्वार (बी) के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में 50 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। अंतिम क्षणों में हरिद्वार (बी) की टीम ने एक गोल करके हरिद्वार (ए) को 2-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
निर्णायक अमित कटारिया, अमित नेगी, हरीश नेगी, महिमा भंडारी, परमिता गौतम, सौरभ पटवाल रहे। विजेता और उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूंग, इंद्रमोहन बर्थवाल, शिखा बिष्ट, दीपक चंद्र जोशी, अनुराग राठी, प्रजापति कुकरेती, मुकेश भट्ट, विक्रम सिंह, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।