{"_id":"636c94d5c2b2863aa7107a7f","slug":"haridwar-another-group-entered-the-nirmal-akhara-fierce-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: निर्मल अखाड़े में घुसा दूसरा गुट, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने एक गुट के मुखिया को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: निर्मल अखाड़े में घुसा दूसरा गुट, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने एक गुट के मुखिया को हिरासत में लिया
Thu, 10 Nov 2022 01:28 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 10 Nov 2022 01:28 PM IST
सार
संपत्ति विवाद को लेकर गुरुवार को संतों के बीच हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस -प्रशासन को मौके पर पहुंचना पर पड़ा। अधिकारी मामले को शांत करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन संत अपनी जिद पर अड़े हैं। इस बीच पुलिस ने एक गुट के मुखिया को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
निर्मल अखाड़े में घुसा दूसरा गुट, हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा में दो गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद में गुरुवार की सुबह पंजाब से आया दूसरा गुट अखाड़े में घुस गया। इसे लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन घंटों तक संतों को अखाड़े से बाहर जाने के लिए अनुरोध करते रहे। लेकिन संत अखाड़े पर अपना अधिकार बताते हुए बाहर जाने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद दूसरे गुट के मुखिया प्रेम सिंह को पुलिस फोर्स ने उठाकर हिरासत में ले लिया। जबकि गुट के अन्य लोग अभी अखाड़े में ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Earthquake: उत्तराखंड में अगले पांच वर्षों में आ सकता है 6 से 7 तीव्रता का भूकंप, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता
जिन्हें पुलिस मौके से जाने के लिए कह रही है। इस गुट के जगतार सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर, नगर कोतवाल राकेन्द्र सिंह कठैत, कनखल एसओ मुकेश सिंह चौहान सहित आसपास के थानों की पुलिस फोर्स तैनात है।