फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar and Bijnor police discussed the preparations for the Kanwar fair.

Haridwar News: कांवड़ मेले की तैयारियों पर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस ने किया मंथन

Sun, 05 Jul 2026 08:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Haridwar and Bijnor police discussed the preparations for the Kanwar fair.
हरिद्वार। कांवड़ मेला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार और बिजनौर पुलिस ने रणनीति तैयार की है। रविवार को श्यामपुर क्षेत्र स्थित होटल में आयोजित अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में दोनों जिलों के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, बॉर्डर चेकिंग और भीड़ प्रबंधन समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया। बैठक के बाद अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग और प्रमुख डायवर्जन पॉइंट का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार और बिजनौर की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जाएगी, जबकि भारी वाहनों की आवाजाही के लिए निर्धारित समय और प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की जाएगी। बैठक में कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल, चिकित्सा, यातायात और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

साथ ही डीजे संचालन को लेकर शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में वायरलेस संचार के माध्यम से दोनों जिलों की पुलिस के बीच तत्काल समन्वय स्थापित करने की रणनीति भी तैयार की गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग और प्रमुख व्यवस्थाओं का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव, पुलिस अधीक्षक सिटी अभय सिंह, बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक गौतम राय, हरिद्वार क्षेत्राधिकारी सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, नजीबाबाद क्षेत्राधिकारी आकांक्षा गौतम, क्षेत्राधिकारी यातायात भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed