{"_id":"58d005a54f1c1b2e4a1a26ef","slug":"hari-gate-reached-the-government-for-auspicious","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ के लिए सरकार पहुंची हरि के द्वार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ के लिए सरकार पहुंची हरि के द्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा की पूजा तथा संतों के आशीर्वाद के साथ प्रदेश का समग्र विकास का संकल्प दोहराया। कहा कि संत भारतीय संस्कृति के संवाहक है। उनकी भावनाओं के अनुरूप ही भाजपा सरकार प्रदेश का समग्र विकास करेगी।
सुबह करीब दस बजे उत्तरी हरिद्वार स्थित गोकर्ण आश्रम में पहुंचे सीएम का भाजपा कार्यकर्ताओं और संतों ने स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने राज्य की सुख समृद्धि के लिए संतों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संत समाज ने सदैव राजसत्ता का मार्गदर्शन किया है। उम्मीद जताई कि उन्हें भी संतों का सहयोग हर कदम पर मिलेगा। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार का मकसद राज्य को कर्जमुक्त कर विकास के मार्ग पर ले जाना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा को अपार जनसमर्थन के लिए वे संत समाज के प्रति कृतज्ञ है। मेयर मनोज गर्ग ने स्वच्छता अभियान के लिए हरिद्वार को चुने जाने पर सीएम का आभार ज्ञापित किया। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, महंत भगवत पुरी, श्याम सुंदरदास शास्त्री, लालतानंद गिरि, महंत जगदीशानंद, स्वामी हरिहरानंद, महंत रविदेव शास्त्री, स्वामी चिदविलासानंद, बाबा कमलदास, जूना अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव देवानंद सरस्वती, कोठारी मोहनदास, महंत विनोद गिरि, महंत महेश पुरी आदि ने गंगाजलि और शॉल भेंटकर सीएम और उनके साथ आए नेताओं को साधुवाद दिया। उन्होंने आश्रमों से जुड़ी समस्याएं भी मुख्यमंत्री को बताई। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, देशराज कर्णवाल, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, विकास तिवारी, संजय चौहान, नरेश शर्मा, ओमप्रकाश जमदग्रि, पूनम झा आदि मौजूद रहे।
अपने कार्यकाल का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से करते हुए सीएम त्रिवेंद्र रावत ने सोमवार की दोपहर जब हरकी पैड़ी पर गंगा सफाई अभियान चलाने के लिए झाडू उठाई तो मंत्री, अधिकारी, कर्मचारी, कार्यकर्ता हर कोई अभियान में जुट गया।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर गंगा पूजा के बाद सीएम ने स्वच्छता अभियान को गति देनी थी। वे अधिकारियों के साथ हरकी पैडी से बाहर निकले तो जूता स्टाल के पास से ही अभियान को शुरू करना था। वहां से शुरू करते-करते सीएम अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और अन्य के साथ गंगा पार सीसीआर टावर से सटे घाटों तक पहुंच गए। वहां उन्होंने काफी देर तक झाडू से गंगा के घाट साफ किए। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग भी सफाई में जुटे रहे। पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा कि स्वच्छता से ही समृद्ध राज्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर सभी को स्वच्छता के प्रति एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। मां गंगा की सफाई के लिए अपनी सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर काम करने का संकल्प दोहराते हुए सीएम ने कहा कि इस बारे में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। नमामि गंगा जैसी योजनाओं के अंतर्गत बनने वाले घाट, एसटीपी आदि के निर्माण का कार्य जल्दी ही शुरू किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, राकेश राजपूत, ऋषिपाल सिंह, सचिन अग्रवाल, हैदर नकवी, मृदुल कौशिक, विदित शर्मा, विनीत जौली, अनिल पुरी, संजना शर्मा, रोहित साहू, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली, मन्नू रावत, सरोज जाखड़, बिंदिया गोस्वामी, मनव्वर कुरैशी, अनिल शर्मा, सचिन शर्मा चीनू, अनिरुद्ध भाटी, कामिनी सडाना, अनिल मिश्रा, राजीव भट्ट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तीर्थ पुरोहितों ने भी दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के श्री गंगा सभा के कार्यालय में पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने भी आशीर्वाद दिया। गंगा पूजा के बाद गंगा सभा के कार्यालय पर पहुंचने पर अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, महामंत्री रामकुमार मिश्रा और सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, आशुतोष शर्मा, प्रदीप झा, श्रीकांत वशिष्ठ आदि की देखरेख में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और अजय भट्ट आदि को गंगाजलि तथा प्रसाद भेंट किया गया। गंगा पूजन महेश वशिष्ठ, बृजेश वशिष्ठ तथ नितिन शुक्ला ने कराया।
अव्यवस्था से आई परेशानी
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पहला कार्यक्रम होने से भारी तादाद में लोग जुटे। इस दौरान कई बार भारी अव्यवस्था भी दिखाई दी। जिससे वरिष्ठ अधिकारी अधीनस्थों की तरफ नजरें भी तरेरते दिखे लेकिन कार्यक्रम संपन्न होने पर सब कुछ सामान्य हो गर्या।