{"_id":"62cb0bf49d6d381dbb6dd3c1","slug":"hands-raised-in-prayers-for-the-prosperity-and-progress-of-the-country-haridwar-news-drn416853432","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क की सलामती और तरक्की को दुआओं में उठे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क की सलामती और तरक्की को दुआओं में उठे हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत और खुलूस के साथ मनाया गया। शहर और देहात क्षेत्रों में ईदगाह के साथ ही तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की गई। रब की बारगाह में मुल्क की सलामती, अमनो-अमान और तरक्की की दुआएं मांगी गई। नमाज के बाद कुर्बानी कर पैगंबर हजरत इब्राहिम की सुन्नत अदा की गई। ईद को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
रविवार को ईद-उल-अजहा के त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ था। ईदगाह में ईद की नमाज सुबह नौ बजे मौलाना अब्दुल वाहिद ने अदा कराई। नमाज से पूर्व तकरीर करते हुए मौलाना अब्दुल वाहिद ने कहा कि ईद-उल-अजहा पैगंबर इब्राहिम की सुन्नत के तौर पर मनाई जाती है। ये त्योहार मोमिनों का अपने अल्लाह के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। मदरसा इस्लामिया अरशदिया में मौलाना इकराम कासमी ने सुबह साढ़े छह बजे ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के जिलहिज्जा महीने की 10 तारीख को अल्लाह की राह में कुर्बानी का त्योहार ईद उल अजहा मनाया जाता है। कटहरा बाजार स्थित जामा मस्जिद में हाफिज हसन, भेल स्थित जामा मस्जिद में मुफ्ती इंतजार, मंडी की मस्जिद में हाफिज कुतुबुद्दीन, खजूर वाली मस्जिद में हाफिज साजिद हुसैन, कोटरावान वाली मस्जिद में कारी तबारक और मदीना मस्जिद में हाफिज मेहताब आलम ने नमाज अदा कराई। हाफिज मेहताब आलम ने कहा कि एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हुए त्योहार मनाना चाहिए। त्योहारों से आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ता है।
मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन
ईद उल अजहा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी, रेल चौकी इंचार्ज प्रवीण रावत और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैद रहे। दिनभर पुलिसकर्मी क्षेत्रों में गश्त करते रहे।
विज्ञापन
इन्होंने पेश की मुबारकबाद
ईदगाह कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी, सचिव हाजी नईम कुरैशी, पार्षद रियाज मन्नू अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, मंडी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा, युवा नेता राव रोहिल आदि ने ईद की मुबारकबाद पेश की।