{"_id":"61d5c8447c76ec58ec40773c","slug":"half-the-population-is-connected-with-yoga-now-the-goal-is-to-connect-everyone-ramdev-haridwar-news-drn4008524200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी योग से जुड़ी, अब पूरी जोड़ने का लक्ष्य: रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी योग से जुड़ी, अब पूरी जोड़ने का लक्ष्य: रामदेव
विज्ञापन
पतंजलि योगपीठ के स्थापना दिवस पर भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन व सेवानिवृत्त एनपी सिंह को सम्म?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि योगपीठ का 27वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय के सभागार में भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि की इस गौरवपूर्ण यात्रा में सबकी भागीदारी, करोड़ों देशवासियों का स्नेह और गुरुजनों का आशीष शामिल है।
उन्होंने कहा कि पतंजलि बिना किसी मजहबी उन्माद के समान भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा कर रहा है। स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि ने सेवा के इस लंबे कालखंड में कई चुनौतियों का सामना करते हुए योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, वैलनेस, स्वदेशी शिक्षा, स्वदेशी चिकित्सा, जैविक कृषि, तकनीकी, अनुसंधान, गो संरक्षण आदि विविध क्षेत्रों में देश में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर अनेकों कीर्तिमान गढ़े हैं। योग यात्रा के विषय में बताते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि आज आधी आबादी योग से जुड़ चुकी है। हमारा लक्ष्य है कि सभी योग से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें। पतंजलि योगपीठ वैश्विक स्तर पर 135 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करता है।
योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि के 27वें स्थापना दिवस पर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां धामी सरकार ने भारतीय शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम को कैबिनेट में पास कराकर उस पर मोहर लगा दी है। देश के अन्य राज्यों में भी इसे लागू कराने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल, संकाय अध्यक्ष आचार्या साध्वी देवप्रिया, मुख्य महाप्रबंधक ललित मोहन, क्रय समिति अध्यक्षा बहन अंशुल, बहन पारूल, मुख्य केंद्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य, भाई राकेश, स्वामी परमार्थ देव, सलाहकार प्रो. केएनएस यादव, रजिस्ट्रार डॉ. निर्विकार, परीक्षा नियंत्रक विमल चंद्र पांडे, प्रो. विनय कटियार समेत कई लोग मौजूद रहे।
गणितज्ञ प्रो. कृष्णमूर्ति सम्मानित
भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त आईएएस एनपी सिंह ने कहा कि पतंजलि मात्र संस्था नहीं पूरी संस्कृति है। भारतीय शिक्षा बोर्ड स्वामी रामदेव की संकल्पना है, जो भावी भारत की आधारशिला रखेगा। विख्यात गणितज्ञ प्रो. कृष्णमूर्ति राम सुब्रमण्यम को पतंजलि शिक्षा गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। सम्मान भारतीय शिक्षा बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक के गणित पाठ्यक्रम को तैयार करने के लिए प्रदान किया गया। इस मौके पर कवि हरिओम पंवार, अर्जुन सिसोदिया, मनवीर मौजूद रहे।