फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Guru Gobind Singh's Prakashotsav celebrated with great pomp

गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया

Sun, 02 Jan 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh's Prakashotsav celebrated with great pomp
कनखल स्थित निर्मल संत पुरा आश्रम में सिख समाज के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव में भ - फोटो : HARIDWAR
कनखल स्थित निर्मल संत पुरा आश्रम में सिख समाज के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहब के आगे माथा टेका।
विज्ञापन

भाई गुरप्रीत सिंह चंडीगढ़ वाले ने कथा कीर्तन सुनाकर लोगों को निहाल किया। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खालसा पंथ के संस्थापक दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह को महान स्वतंत्रता सेनानी, कवि, त्याग और वीरता की प्रतिमूर्ति थे। निर्मल संतपुरा के परमाध्यक्ष संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने देश एवं कौम के लिए पूरा परिवार का बलिदान कर दिया। सिख धर्म को एक नई दिशा दी। सभी जातियों के भेदभाव को समाप्त कर समानता स्थापित की। उनमें आत्म-सम्मान की भावना भी पैदा की। उनके बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। इस अवसर पर संत त्रिलोचन सिंह, बलजिंदर सिंह, प्रेम सिंह, संत श्याम सुंदर सिंह, अजीत सिंह, रविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, उज्जल सिंह, इंद्रजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह, टेक सिंह, हरसिमरत कौर, मनजीत कौर, हरभजन सिंह, निर्मल कौर आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed