फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gurdwara Gyan Goddi not at Premnagar Ghat: Jagga

प्रेमनगर घाट पर नहीं गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी: जग्गा

Mon, 25 Oct 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Gurdwara Gyan Goddi not at Premnagar Ghat: Jagga
गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी लिखे हुए अक्षरों के ऊपर पेंट से धरना स्थल लिखने के दौरान मौजूद शिरोमणि अ? - फोटो : HARIDWAR
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के पदाधिकारियों ने प्रेम नगर आश्रम घाट के सामने गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी को लेकर चल रहे धरना स्थल पर पहुंचकर गुरु द्वारा ज्ञान गोदड़ी लिखे हुए अक्षरों के ऊपर पेंट से धरना स्थल लिखा, जबकि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी का ऐतिहासिक मूल स्थान हरकी पैड़ी लिखे हुए पोस्टर भी यहां चस्पा किए। इससे पहले प्रेम नगर चौक से इस स्थल पर हाथों में पोस्टर लेकर पैदल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

सोमवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गा सहित पांच सिखों का जत्था प्रेम नगर चौक के पास पहुंचा। यहां से हाथों में ऐतिहासिक मूल स्थान हरकी पैड़ी लिखे हुए पोस्टर हाथों में लेकर पैदल मार्च शुरू किया। प्रेम नगर आश्रम घाट के सामने गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए चल रहे धरनास्थल पर पहुंचे। यहां पेंट से पहले बाहर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी हुए लिखे पर धरना स्थल लिखा, जबकि कई जगहों पर यहां पोस्टर भी चस्पा किए। अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गा ने कहा कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी का मूल स्थान हरकी पैड़ी के पास ही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा के साथ मिलकर कुछ लोग साजिश के तहत धरनास्थल को गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी घोषित करना चाहते हैं। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन इसके बावजूद यहां घाट का लोकार्पण करते हुए इसे गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी घोषित करते हुए सोशल मीडिया पर भी पोस्ट अपलोड कर दी गई। उन्होंने बताया कि पांच लोगों के जत्थे के साथ पहुंचकर उक्त स्थान पर धरना स्थल लिखा गया है क्योंकि इस स्थान पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए धरना शुरू किया गया था। यह स्थान गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी नहीं है। इस दौरान परमजीत सिंह, सतविंदर सिंह, मंजीत सिंह और इंदरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed