फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Guerrillas have traveled to the Chinese border

गुरिल्लाओं ने चीना सीमा के लिए किया कूच

Thu, 01 Sep 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 01 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 आक्रामक तेवर लिए गुरिल्ला बृहस्पतिवार सुबह हरिद्वार से चमोली जनपद से लगी चीन की सीमा के लिए कूच कर गए। गुरिल्ला अब तक उत्तराखंड में राज कर चुकी कांग्रेस और भाजपा की सरकार पर भी जमकर बरसे।

मेला नियंत्रण भवन में बड़ी संख्या में एसएसबी स्वयं सेवा कल्याण समिति के बैनर तले गुरिल्लाओं ने सोई सरकार को जगाएंगे, चीन बॉर्डर जाएंगे, सोये सांसदों को जगाएंगे नारे लगाए। चमोली में चीन के बाडाहोती सीमा कूच करने से पहले संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि जबसे गुरिल्लाओं की भूमिकाओं को समाप्त किया है तब से चीन कई बार देश की सीमा पर अतिक्रमण कर चुका है। देश-प्रदेश की सरकार चीन की हरकत को हल्के में ले रही है।  इसके परिणाम घातक हो सकते है। विशेषतौर पर चीन से लोहा लेने के लिए तैयार किए गए गुरिल्लाओं को भुला दिया गया है।
विज्ञापन


पिछले दस साल में हर सरकार ने गुरिल्लाओं को केवल छला ही है अब गुरिल्ला आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं। यात्रा का मकसद सरकारों के साथ- साथ आमजन को जगाने का भी है। यात्रा में कूच करने वालों में राजस्थान के अध्यक्ष रामेश्वर सुतार, बिहार के समीर रंजन, लक्ष्मण रावत, शिवराज बनौला, पीताबंर मेलकानी, रामप्रसाद, आनंद सिंह नेगी, अनिल सिंह, इंद्र सिंह बिलिया, मोहन लाल भट्ट, भुवन चौधरी, पृथ्वीराज काला, खेमराज सकलानी, राधिका देवी, अनीता, सुलोचना, जयेंद्र असवाल, चमन सिंह, विकम सिंह, शोभन ंसिंह, जयेंद्र रावत, अंजलि थापा, कीर्तिसरी कैंतुरा, चमन सिंह समेत अनेक गुरिल्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed