फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gross disrespect for sale Ganga: Shankaracharya

बिक्री करना गंगाजल का घोर अपमान: शंकराचार्य

Sun, 12 Jun 2016 12:19 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 12 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्योर्तिपीठ एवं शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि गंगाजल को बेचना गंगा का सबसे बड़ा अपमान है। गंगा को शुद्ध करने के प्रयास किए जाने चाहिए। इसका बाजारीकरण सर्वथा अनुचित है। सभी को मिलकर इसका विरोध करना चाहिए।

विज्ञापन

शनिवार की देर शाम दिल्ली से हरिद्वार कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में पहुंचे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने पत्रकारों से वार्ता में गंगाजल की बिक्री का विरोध किया। इसके बाद उन्होंने यूपी के कैराना से हो रहे पलायन पर यूपी की सपा सहित केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार को भी जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र दोनों सरकारों को हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों को रोकने का प्रयास करना चाहिए। शंकराचार्य ने  लंढौरा प्रकरण पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री के लगातार विदेश दौरों पर उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा करना गलत नहीं है, लेकिन वह देश के हित में होनी चाहिए। उन्होंने मथुरा कांड के लिए यूपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यूपी में यादववाद हावी है।
विज्ञापन

-----------
भाजपा के दलित प्रेम पर ली चुटकी
भाजपा के दलित प्रेम पर शंकराचार्य ने कहा कि दलित हो या अन्य कोई भी समाज। गंगा मां हो या क्षिप्रा नदी, सभी में कोई भी स्नान कर सकता है। इसके लिए कोई अलग घाट बनाने या अलग समय की जरूरत नहीं है। समाज में एकरूपता लाने के लिए हमने भी दलितों के साथ स्नान करने को कहा था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दलितों के साथ भोजन करके कोई नया काम नहीं कर रहे हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। ---------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed