फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Granted discharge to the state of chaos: BJP

अराजकता से मिल गई राज्य को मुक्ति: भाजपा

Sun, 27 Mar 2016 11:35 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 27 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Granted discharge to the state of chaos: BJP
खुशी में मिठाई बांटी - फोटो : अमर उजाला

 हरिद्वार। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने का स्वागत करते हुए भाजपाईयों ने मिठाईयां बांटी। पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार जाने से राज्य में अब विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

विज्ञापन

 रविवार की शाम भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांट कर कांग्रेस सरकार के पतन का जश्र मनाया। इस दौरान मिठाईयां बांटी और आतिशबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार ने राज्य में अराजकता का माहौल बना दिया था। सरकार के बजाय राज्य में माफियाराज चल रहा था। आम जनता इस तान्राशाही वाली सरकार से निजात पाना चाहती थी। उन्होंने दावा किया कि अब राज्य में विकास का मार्ग तेजी से प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और नरेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कांग्रेस सरकार में आम आदमी की सुनवाई नहीं हो रही थी। उन्होंने कहा कि अब जनता को जंगलराज से मुक्ति मिल गई है। इस दौरान जिला महामंत्री डॉ. जयपाल सिंह, संजना शर्मा, रीता चमोली, देवेंद्र मनवाल, प्रेमशंकर पिंकी, सुनील सेठी, सुनील प्रजापति, पंकज धीमान, अनिल अरोड़ा, सरोज जाखड़, अनिल पुरी, सौरभ शर्मा, राखी सजवाण, राहुल शर्मा, संगीता गिरि प्रमोद शर्मा, शुभम सैनी और मोहित भट्ट आदि ने विचार रखे।

 दूसरी ओर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांट कर राष्ट्रपति शासन का स्वागत किया। विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार का जाना अराजकता से निजात पाना है। इस दौरान  मंडल उपाध्यक्ष दीपकनाथ गोस्वामी, चंद्रकांत पांडे, संजय चौहान, मनीष लखानी, दीपांशु शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, मंडल अध्सक्ष प्रदीप कालरा के नेतृत्व में देवेंद्र मनवाल, अनिल पुरी, सौरभ शर्मा, राहुल शर्मा, किशन बजाज, अमित भाटिया, मृदुल कौशिक, अनमोल, सुरेश शर्मा, शिवम ठाकुर, बसंत अरोड़ा राजेंद्र कटारिया, सुंदर शर्मा आदि ने मिठाईया ंबांटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed