{"_id":"5829eb584f1c1be0438fe1e9","slug":"grandfather-granddaughter-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दादा पोती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दादा पोती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दादा और पोती की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन लोगों समेत आटो चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार होने में कामयाब रहा।
जानकारी के अनुसार मूल रुप से विलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी राजकुमार रायवाला छावनी में 57 फील्ड रेजीमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात हैं। राजकुमार अपने परिवार के साथ मथुरा वृंदावन घूमने गए थे। रविवार देर रात उनका पूरा परिवार ट्रेन से हरिद्वार पहुंचा। परिवार के सभी लोग ऑटो में सवार होकर रायवाला छावनी जा रहे थे। रविवार देर रात करीब 11 बजे उत्तरी हरिद्वार में सर्वानंद घाट पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही एक जीप ने आटो को टक्कर दे मारी। ऑटो पलटने पर चीख पुकार मच गई।
राहगीरों ने घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा जहां सैन्यकर्मी के पिता नानूराम (75) और छोटी बेटी स्मिरन (5) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि सैन्यकर्मी की मां कैजाबाई (65), पत्नी तुलसी (32) और बड़ी बेटी मुस्कान (7) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। राजकुमार को हल्की चोटें आई। दुर्घटना में ऑटो चालक मोनू उपाध्याय घायल हो गया। चालक वाहन लेकर फरार होने में कामयाब रहा। नगर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि वाहन चालक की तलाश कर रहे है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया।