फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Government wheat procurement center opened in Ranimajra

रानीमाजरा में खुला सरकारी गेहूं खरीद केंद्र

Mon, 11 Apr 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Government wheat procurement center opened in Ranimajra
आखिरकार दस दिन बाद विभाग की ओर से किसानों के गेहूं की खरीदारी के लिए केंद्र खोल दिया गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए विभाग ने किसानों का गेहूं खरीदने के लिए पंजीकरण करना भी शुरू कर दिया है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से एक अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र चालू करने का दावा किया गया था। जब अमर उजाला की ओर से पड़ताल की गई तो रानीमाजरा में गेहूं खरीद केंद्र 10 अप्रैल तक भी नहीं खोला गया था। इससे किसान खरीद के लिए पंजीकरण नहीं करा पा रहे थे। अमर उजाला ने रविवार के अंक में ‘कहीं लटके हैं ताले, कहीं कर्मचारी ही लापता’ शीर्षक से खरीद केंद्रों की व्यवस्थाओं को अफसरों के दावों की हकीकत की पोल खोलते हुए खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

खबर का असर सोमवार को देखने को मिला है जब रानीमाजरा में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र खोल दिया गया। गेहूं खरीद के लिए बैनर लगा दिया है और एक कर्मचारी तैनात कर दिया गया है। कर्मचारी शुभम कुमार ने बताया कि पहले दिन सोमवार को क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दो ही किसान पहुंचे हैं। अब पंजीकरण कराने वाले किसानों की संख्या बढ़ेगी। बता दें कि पिछले दो सप्ताह से क्षेत्र में कई स्थानों पर खेतों में गेहूं की फसल की कटाई हो रही है। क्षेत्र के किसान रानीमाजरा में गेहूं क्रय केंद्र खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खरीद केंद्र खुलने से शाहपुर, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां, शेरपुर, नई कुंडी, रानीमाजरा, भट्टीपुर, शिवगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, फूलगढ़, हरसीवाला, धारीवाला, टिकौला के किसान सरकारी गेहूं खरीद का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed