{"_id":"57f2b3944f1c1b8a3226ff90","slug":"government-welfare-of-every-class-conscious-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार हर वर्ग के कल्याण को सजग: रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार हर वर्ग के कल्याण को सजग: रावत
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का सम्मेेलन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रति संवेदनशील है। विकास की कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 को ध्यान में रखते हुए एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन
सोमवार को मुख्यमंत्री गणपति फार्म हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को एकता व धैर्य का परिचय देना होगा। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिससे कभी भी नाराजगी नहीं होगी। उन्होंने अपनी सरकारी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए उत्तराखंड की बसों में यात्रा निशुल्क कर दी गई है। गर्भवती महिलाओं के लिए प्रति सप्ताह एक किलो शुद्ध दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। शौचालयों के लिए अनुदान राशि 12 हजार से बढ़ाकर 20 हजार कर दी है। मनरेगा में पंजीकरण कराने वालों को 20 हजार रुपये की राशि देने के साथ ही शिक्षा प्रेरकों की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संतोष चौहान, दर्जाधारी मंत्री संजय पालीवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किरणपाल वाल्मीकि, महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता विमला पांडेय, अशोक त्यागी, अशोक त्यागी, सुंदर लाल, आदेश धीमान, पूर्व प्रधान नीरज चौहान, बलवंत सिंह चौहान, राजवीर चौहान, बाबू वीरेन्द्र सिंह, नरेश सरकार, संजय भारती, उमेश भारद्वाज, यशवंत चौहान आदि ने संबोधित किया। जसवंत चौहान ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को विजय बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। पार्टी प्रदेश महासचिव ओपी चौहान के निर्देशन और जसवंत चौहान व पवन चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेशो देवी के संयोजन में सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सीएम ने बच्चों से पूछे सवाल
मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को पूरी तरह जनता से मिलने के मूड में थे। गुरुकुल कांगड़ी विवि के हैलीपैड पर पहुंचने के बाद कार से बहादराबाद जाते समय उन्होंने अपना काफिला बहादराबाद काली मंदिर तिराहे के पास ही रुकवा लिया और लोगों से काफी देर तक बाते करते रहे। क्षेत्र के विकास, अपनी सरकार की योजनाओं और इलाके की समस्याओं पर उन्होंने क्षेत्र के दुकानदारों, महिलाओं और आम लोगों से बातचीत की। इसी तरह वापसी के दौरान भी वह भेल तिराहे के पास रुके और स्कूल बस के पहुंचकर बच्चों से सवाल जवाब किए। उन्होंने बच्चों से पूछा कि क्या मुझे जानते हो। कई बच्चों ने हां में सिर हिलाया तो उन्होंने कई और सवाल जवाब किए।