{"_id":"5f2306908ebc3e63a34179bd","slug":"government-should-stop-the-collection-of-fees-haridwar-news-drn351676351","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वसूली पर रोक लगाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वसूली पर रोक लगाए सरकार
विज्ञापन
भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते महानगर कांग्रेस के मायापुर ब्लॉक के कार्यकर्ता ।
- फोटो : HARIDWAR
महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली-पानी के बढ़े हुए बिल, प्राइवेट स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के बदले में भारी भरकम फीस वसूलने के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राहत नहीं दी तो मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों के आवासों का घेराव किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को मायापुर ब्लॉक के अध्यक्ष रवि कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ता ब्रह्मपुरी में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार आज लोगों को बिजली, पानी के बिल और स्कूलों की फीस में कोई राहत नहीं दे रही है।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में गरीब जनता नहीं, पूंजीपति हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को फीस वसूलने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप व उपाध्यक्ष संतोष पांडे ने कहा कि प्रदेशवासियों को बिजली और पानी मुफ्त में मिलना चाहिए। इस मौके पर पूर्व पार्षद लीला देवी, युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल, रमेश निरंजन, दीपक कोरी, विजय ठाकुर, अनंत पांडे, अनुज चौहान, टिंकू, एकलव्य गोस्वामी, गार्गी राय, हन्नी अग्रवाल, अरविंद चौहान, गौतम, मुन्ना मास्टर, विक्की कोरी आदि शामिल हुए।