फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Government should protect Bangladeshi minority Hindus

Haridwar News: बांग्लादेशी अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा करे सरकार

Sun, 08 Dec 2024 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Government should protect Bangladeshi minority Hindus
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में आयोजित संत समागम अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमंहत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा है कि केंद्र सरकार बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करे। कहा कि जिस प्रकार सोची समझी साजिश के तहत हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। संत समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। बांग्लादेश में अगर हिंदुओं पर आक्रमण नहीं रुकता है तो सरकार को बांग्लादेश पर त्वरित कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद एवं बाबा हठयोगी ने कहा कि सनातन धर्म शांतिप्रिय एवं सभी धर्मों का सम्मान करने वाला है। संत समाज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मांग करता है कि इस मामले को गंभीरता से लेकर बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। इस मौके पर महंत शिवम्, सुतिक्षण मुनि, महंत दिनेश दास, स्वामी ज्योतिर्मयानंद, अविरल जोशी, श्रवण कुमार पांडेय, अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed