फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Goldsmith booked for selling fake gold jewellery to customer

Haridwar News: ग्राहक को नकली सोने के आभूषण बेचे, सुनार पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 11 May 2026 04:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Goldsmith booked for selling fake gold jewellery to customer
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ग्राहक को नकली सोने के आभूषण बेचने और बाद में उन्हें बदलने के नाम पर सुनार की ओर से हड़प लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तोफीक अहमद पुत्र यूनुस निवासी दादूपुर गोविंदपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 और 2022 में पथरी पावर हाउस स्थित तृप्ति ज्वैलर्स के मालिक अजय वर्मा निवासी अहबाबनगर, विष्णुलोक कॉलोनी, बीएचईएल रानीपुर से करीब 12 तोले सोने के आभूषण खरीदे थे। वर्ष 2024 में उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी तो वह सोने के आभूषण गिरवी रखकर बैंक से लोन लेने पहुंचे। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने जांच के बाद बताया कि आभूषण नकली हैं और उन पर लोन नहीं मिल सकता। इसके बाद तोफीक अहमद ने ज्वैलर्स संचालक अजय वर्मा से संपर्क कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


आरोप है कि अजय वर्मा ने पहले करीब 68.67 ग्राम सोने के आभूषण बदलकर देने के नाम पर वापस ले लिए और बाकी करीब पांच तोले सोना बाद में लौटाने का भरोसा दिया। आरोप है कि विश्वास में लेकर उसने सभी आभूषण अपने पास रख लिए, लेकिन आज तक न तो नए गहने दिए और न ही उनकी कीमत लौटाई। आरोप लगाया कि ज्वैलर्स ने पहले नकली आभूषण बेचकर धोखाधड़ी की और बाद में असली गहने बदलने के नाम पर हड़प लिए। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed