{"_id":"651175db64434a44eb0eb9f9","slug":"goga-mahadi-fair-concludes-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-8456-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गोगा महाड़ी मेले का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गोगा महाड़ी मेले का हुआ समापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
- लोगों ने प्रसाद चढ़ाकर मांगी मन्नत
संवाद न्यूज एजेंसी
धनौरी। क्षेत्र के गांव धनौरा स्थित गोगा महाड़ी पर चल रहे दो दिवसीय मेले का समापन हो गया। मेले के समापन के दौरान ग्राम प्रधान शालू देवी ने पूजा अर्चना कर किया। उन्होंने कहा कि गोगाजी ने हमेशा सच्चाई के मार्ग पर लोगों को आगे बढ़ने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, ये आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं।
गोगा महाडी के भगत अंकुर कश्यप ने बताया कि सुबह से ही लोग पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाने के लिए आ रहे हैं। मान्यता है कि महाडी पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मेले में चारों ओर लगी चाट पकौड़ी, जलेबी, खिलौने आदि की दुकानों से हजारों ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। इसके अलावा मेले में श्रद्धालुओं की ओर से बजाए जा रहे ढोल, डमरू और भजनों पर लोग झूमते हुए नजर आए। मेले में पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इस मौके पर सुधीर सैनी, मांगेराम सैनी, सुलेख, आशीष शर्मा, अर्पित, विजय आदि मौजूद रहे।