{"_id":"5787db744f1c1bb17b13d673","slug":"god-jhulelal-derived-sedan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान झूलेलाल की पालकी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान झूलेलाल की पालकी निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
पालकी
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। उल्हासनगर महाराष्ट्र सिंधी समाज की प्रमुख गद्दी वशण शाह दरबार की ओर से आयोजित कार्यक्रम झूलन जी मौज के दौरान बृहस्पतिवार को विभिन्न राज्यों से आए सिंधी समाज के श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल की पालकी बहराणा निकाली। श्रवणनाथ नगर स्थित शांतिप्रकाश आश्रम से शुरू हुई यह पालकी विभिन्न मार्गों से होते हुए हरकी पैड़ी पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने पालकी को गंगा स्नान कराया।
विज्ञापन
झूले जी मौज का शुभारंभ बुधवार को वीआईपी घाट पर हुई भजन संध्या के साथ हुआ था। देर रात तक श्रद्घालु भजनों पर झूमते रहे। बृृहस्पतिवार की सुबह से ही शांतिप्रकाश आश्रम में पूजा अर्चना और अन्य कार्यक्रम चलते रहे। इसके बाद गद्दी नशीन परमानंद साहिग ने श्रद्धालुओं का बहयाण कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया। सच्चे मन से भगवान झूलेलाल को याद करने वालों के सारे काम बन जाते हैं। लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। प्रिंस कालीरराम साहिब ने भी भगवान झूलेलाल के संदेशों के बारे में बताया। शिवमूर्ति से शुरू हुई पालकी यात्रा ललतौरो पुल, पोस्ट ऑफिस, टैक्सी स्टैंड, अपर रोड होते हुए हरकी पैड़ी पहुंची। गद्दी यात्रा में श्रद्घालु कीर्तन में झूमते हरकी पैड़ी पहुंचे। जहां सभी श्रद्घालुओं ने पालकी को स्नान कराने के बाद खुद भी गंगा स्नान किया। इस दौरान सभी ने सामाजिक बुराइयों का त्याग करने और गंगा को पवित्र रखने का संकल्प लिया। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर अमित खत्री, गौरव बजाज, विजय खत्री, सोनू छावड़ा, भरत मेघानी, सचिन पटोदी, महेंद्र पगनानी, रवि बदलानी, घनश्याम छावड़ा, भरत मेघानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन