फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Goal to work for Dev extension family: Pandya

देव विस्तार परिवार के लिए कार्य करना लक्ष्य: डॉ पण्ड्या

Sat, 26 Feb 2022 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Goal to work for Dev extension family: Pandya
टोली को रवाना करते अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी । - फोटो : HARIDWAR
कोरोना महामारी के बाद उपजे परिस्थिति में सबसे महत्वपूर्ण कार्य है लोगों में आत्मीयता का विस्तार। जिस परिवार, समाज में अपनापन के साथ आपसी सामंजस्य होगा, वह उत्तरोत्तर प्रगति करेगा। इन्हीं भावों के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और शैलदीदी ने शांतिकुंज टोली को विदाई दी।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के डॉ. प्रणव पंड्या ने अपने संदेश में कहा कि भारत को विश्वगुरु की ओर आगे बढ़ते देखना चाहते हैं, तो देव परिवार का विस्तार आवश्यक है। देव परिवार यानी संस्कृति और राष्ट्र के प्रति श्रद्धावान व निष्ठावान परिवार। उन्होंने कहा कि इन दिनों मानवता संकट में है और इससे उबरने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। डॉ. पंड्या ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करने के लिए जनमानस को प्रेरित करने की बात कही। शैलदीदी ने कहा कि आस्था संकट के इस दौर में आस्था और विश्वास जगाना आवश्यक हैं। कार्यक्रम विभाग के समन्वयक श्याम बिहारी दुबे बताया कि पंद्रह टोली रवाना हुई। प्रत्येक टोली में पांच-पांच कार्यकर्त्ता शामिल हैं। यह टोली उत्तराखंड, उप्र, मप्र, पंजाब, जम्मू, दिल्ली, बिहार, झारखंड, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश सहित देश के 22 राज्यों में शृंखलाबद्ध कार्यक्रम का संचालन करेगी।
विज्ञापन

विश्व शांति के लिए किया हवन
शांतिकुंज परिवार ने यूक्रेन और रसिया युद्ध के बीच विश्व शांति के लिए आध्यात्मिक साधना में जुट गया है। यह साधना विश्वभर में शांति बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। साथ ही 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में याजकों द्वारा विशेष आहुतियां भी प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिकुंज में नि:शुल्क चिकित्सा 27 फरवरी को
श्रीराम शर्मा आचार्य जन्म शताब्दी चिकित्सालय शांतिकुंज में 27 फरवरी को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा के प्रख्यात चिकित्सकों टीम मरीजों की जांच करेगी। रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी। यह जानकारी शांतिकुंज व्यवस्थापक महेंद्र शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed