फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Glimpses of Indian culture seen in handicrafts fair

हस्तशिल्प मेले में दिख रही भारतीय संस्कृति की झलक

Mon, 03 Jan 2022 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Glimpses of Indian culture seen in handicrafts fair
ऋषिकुल में चल रहे हस्तशिल्प मेले में भारत के हस्तशिल्प का अनोखा संगम दिखाई दे रहा है। मेले से सजे स्टालों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं हो रही हैं जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेले में कच्छ की चादरें, दिल्ली की क्रॉकरी, बनारसी सूट एवं साड़ी, बंगाल का कांथा वर्क, गुजराती सूट, पंजाब की चुन्नी, फुलकारी सूट, असम के बांस से बने सामान, सहारनपुर का फर्नीचर, खादी ग्रामोद्योग के वस्त्र, नागालैंड का ड्राई फ्लावर, बंगाल का जूट बैग, कानपुर का लेदर, झारखंड का डोकरा आर्ट, राजस्थान ब्लॉक प्रिंट कुर्ती, भदोही की कालीन, हरियाणा के पर्दे, आंध्रा का क्रोशिया वर्क, राजस्थानी मोजड़ी, भागलपुर की सिल्क साड़ी, तमिलनाडु की सीप ज्वेलरी, राजस्थानी जूती, कोलकाता का शांति निकेतन बैग इत्यादि सामान मिल रहे हैं।
विज्ञापन

रामराज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के सहयोग से हस्तशिल्प मेले का भव्य आयोजन चल रहा है। मेले में घरों की साज-सज्जा के लिए आकर्षक घरेलू सामान महिलाओं को लुभा रहा है। इसके साथ ही मेले में डांस व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जा रहा है। मनोरंजन के लिए रिंग ओपला, शूटिंग, ट्रेन डैगन, नैनो, धूम, मिक्की माउस, वाटर बोट, जम्पिंग, ऊंट की सवारी आदि की सुविधा उपलब्ध है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए सभी तरह के झूले और अन्य संसाधन लगे हुए हैं। इसका लुत्फ बच्चों के साथ बड़े खूब उठा रहे हैं। मेले में ऊंट की सवारी हो या अमेरिकन भुट्टा, स्वीट कॉर्न खूब भा रहे हैं। खाद्य पदार्थों में भेल पूरी, आपनो राजस्थान के साथ छोले-भटूरे, डोसा, चाऊमीन आदि व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। रामराज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान हरिद्वार के अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने बताया कि मेले में आकर्षक वस्तुओं के स्टॉल लगे हुए हैं। सभी पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बिखेरे जलवे
मेला कोआर्डिनेटर अर्चना ने बताया कि मेले में नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में ढाई से 4 वर्ष आयु वर्ग में छवि पाल प्रथम, प्रिसा बाठला द्वितीय, 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग में आराध्या चौहान प्रथम, माही शर्मा द्वितीय, वाणी, बाजस, रुद्राक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। 8 से 13 वर्ष आयु वर्ग में अनुष्का शर्मा प्रथम, सिद्धि गुप्ता द्वितीय, अनश्वी चौहान तृतीय स्थान पर रही। फैंसी ड्रेस में 2 से 4 वर्ष आयु वर्ग में प्रिसा बाठला ने प्रथम, इनाया पाल ने द्वितीय एवं चार्वी पाल ने तृतीय, 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग में शौर्या कपूर ने प्रथम, शरोया बाठला ने द्वितीय, अविघया राज ने तृतीय और 8 12 वर्ष आयु वर्ग में सिद्धि गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed