फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Given the unique traditions of Sanatana Dharma

सनातन धर्म की परंपराएं बताई अद्वितीय

Tue, 27 Sep 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Tue, 27 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रामलीला कमेटी केे 91वें वार्षिक समारोह का मंचन सोमवार रात जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत केदारपुरी ने नारियल तोड़कर तथा विधायक मदन कौशिक एवं मेयर मनोज गर्ग ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

 मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत केदारपुरी ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति की परंपराएं अद्वितीय हैं। हरिद्वार की इस बड़ी रामलीला का दर्शन करने देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी की यह पहली रामलीला है जो धार्मिक मर्यादाओं के अनुकूल लीलाओं का मंचन करती है। विधायक मदन कौशिक एवं मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत को विश्व स्तर पर गौरवान्वित करती है। भारतीय परंपराओं एवं भगवान श्रीराम के मर्यादित आचरण का जो संदेश त्रेतायुग में दिया गया उसे रामलीला कमेटी अपने प्रयासों से मौलिक रूप में प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन

 संस्थाध्यक्ष गंगाशरण मददगार ने अतिथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। महामंत्री कृष्णमूर्ति भट्ट ने दर्शाये जाने वाले दृश्यों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। मुख्य दिग्दर्शक महाराज कृष्ण सेठ ने इंद्र दरबार की भव्यता एवं प्राचीनता के साथ नारद मोह की वास्तविकता का दर्शन कराया। नारद तपस्या को देखकर इंद्र का दरबार डोलने लगा तो उन्होंने नारद की तपस्या को भंग करने के लिए कामदेव के माध्यम से अप्सराओं का भी प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी, महामंत्री विनीत जौली, तथा सभासद कन्हैया खेवडिय़ा वैद्य रघुवीर सिंह बेदी, कृष्णमूर्ति भट्ट, वीरेंद्र चड्ढा, मदन मोहन बंसल, महाराज कृृष्ण सेठ, सुनील भसीन, डा. संदीप कपूर, रविकांत अग्रवाल, भगवत शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मुरलीधर अग्रवाल, विनय सिंघल, राकेश गोयल, रविंद्र अग्रवाल, अंजना चड्ढा तथा राजू वधावन आदि मौजूद रहे।


रामनगर की लीला में उमड़े दर्शक
 श्रीरामलीला कमेटी रामनगर कालोनी ज्वालापुर के मंच पर नारद मोह और सीता राम जन्मोत्सव की लीला का भव्य मंचन किया गया। नारद मोह लीला में नारद की भूमिका पंड़ित टेकचंद ने निभाई। वहीं राम और सीता की भूमिका छोटे नन्हें मुन्हें बच्चों ने निभाई। बुधवार को ताडका वध का मंचन किया जाएगा। देवेंद्र उर्फ बिन्नी पंड़ित के निर्देशन में भगवान विष्णु की भूमिका राजकुमार ने निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि भगवान राम हम सबके आदर्श हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed