फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Girls Gurukul students demand to start co-education

Haridwar News: कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने की सह शिक्षा शुरू करने की मांग

Fri, 30 Aug 2024 03:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Girls Gurukul students demand to start co-education
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल परिसर की छात्राओं ने विवि के मुख्य परिसर में सह शिक्षा शुरू न होने पर धरना किया जाएगा। यह बात प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए छात्रा मीनाक्षी, स्वाति और रुद्रांशी ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कन्या गुरुकुल परिसर में मुख्य परिसर के समान सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। क्लासरूम की हालत भी खराब है। उनमें काई जमी हुई है। लाइब्रेरी में केवल हिन्दी माध्यम की पुस्तकें ही उपलब्ध हैं, जिससे अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं को शैक्षिक टूर पर भी नहीं ले जाया जाता है। ऑडिटोरियम व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि यूजीसी के नियमों के अनुसार विवि के मुख्य परिसर में छात्र-छात्राओं की कक्षाएं एक साथ चलाई जाएं। लैंगिक भेदभाव खत्म किया जाए। सभी को समान सुविधाएं दी जाएं। छात्राओं का कहना है कि यूजीसी नियमों के अनुसार जब विवि के वीसी, डीन व अन्य पदों पर महिलाओं को नियुक्त किया जा रहा है। पीएचडी कर रही छात्राओं को भी मुख्य परिसर में पढ़ने की अनुमति है, तो अन्य छात्राओं को भी छात्रों के साथ मुख्य परिसर में पढ़ने की सुविधा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगों के लिए वे धरना प्रदर्शन, आंदोलन के साथ भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। इस दौरान प्रेस वार्ता में एबीवीपी नेता देव सिंह, विशाल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed