{"_id":"578fc2d24f1c1b2d33c4b488","slug":"girl-s-throat-slit","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की गला रेतकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार/रोशनाबाद। सिडकुल से सटी सूर्यानगर कालोनी में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से उसका रिश्ते का देवर फरार बताया जा रहा है। परिवार मूल रूप से सीतापुर यूपी का रहने वाला है। विवाहिता के पति ने भी अपने चचेरे भाई पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस हत्या को प्रथम दृष्टया अवैध संबंध से जोड़कर देख रही है। शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सीतापुर यूपी के थाना मोहली क्षेत्र में ददियामा गांव निवासी विमलेश और उसकी पत्नी आरती व चचेरा भाई संदीप यहां सिडकुल की अलग-अलग इकाईयों में काम करते थे। तीनों सूर्यानगर कालोनी में किराये के एक ही कमरे में रहते थे। काफी दिन से आरती व उसका देवर संदीप दिन में ड्यूटी कर रहे थे, जबकि विमलेश नाइट ड्यूटी पर जाता था। बुधवार की सुबह विमलेश जब नाइट ड्यूटी से लौटा तो पत्नी आरती का शव खून से लथपथ पड़ा था। धारदार हथियार से 21 वर्षीय आरती का गला रेता गया था। उसका चचेरा भाई संदीप गायब था। सूचना पर सिडकुल एसओ ऋतुराज रावत मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। एसओ ऋतुराज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
------------
कहीं बेहोशी में तो नहीं किया कत्ल
आरती की गला रेतकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई और अगल बगल में रहने वाले पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस भवन में विमलेश का परिवार रहता है उसमें दो चार नहीं बल्कि 40 कमरों में किरायेदार रहते हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी चीख पुकार की आवाज सुनने की बात नहीं बताई। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि कहीं कत्ल बेहोशी की हालत में तो नहीं किया गया।
विज्ञापन