{"_id":"66d0e53bfe77a10095053344","slug":"ghaziabad-girl-found-unconscious-handed-over-to-family-members-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-122375-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बेहोशी की हालत में मिली गाजियाबाद की किशोरी, परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बेहोशी की हालत में मिली गाजियाबाद की किशोरी, परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
हरिद्वार। गाजियाबाद की रहने वाली एक नाबालिग लड़की घर से बिना बताए हरिद्वार पहुंच गई। नगर कोतवाली क्षेत्र में वह बेहोशी की हालत में पड़ी हुई पुलिस को मिली। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम परिजनों व गाजियाबाद पुलिस के पहुंचने पर उनके सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र में पंतद्वीप पार्किंग के पास एक किशोरी अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी को जिला अस्पताल भिजवाया। तब सामने आया कि घबराहट के कारण वह बेहोश की हालत में पहुंच गई थी। हालत में सुधार होने पर परिजनों की जानकारी ली। तब उसने खुद को राजेंद्रनगर गाजियाबाद निवासी बताया।
पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि किशोरी के लापता होने के मामले में वहां मुकदमा दर्ज है। बृहस्पतिवार की शाम परिजन और गाजियाबाद पुलिस हरिद्वार पहुंची। इसके बाद किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि किशोरी की हालत ठीक है। वह घर से बिना बताए आ गई थी।