{"_id":"61c36d667b42f1708454aaff","slug":"get-permission-to-launch-4g-haridwar-news-drn3995547172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मियों का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मियों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
बीएसएनएल कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अधिकारियों ने मायापुर स्थित कार्यालय पर 4 जी लांच करने समेत अनेक मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि यदि मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
बुधवार को धरने पर ऑल इंडिया ग्रेजुएट इंजीनियर टेलीकॉम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन (एआईजीईटीओ) के जिला सचिव अरविंद कुमार पटेल ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी नीति अपना रही है। जिसके कारण न तो निगम का ही फायदा हो रहा और न ही कर्मचारियों को। उन्होंने कहा कि आज तक 4 जी को आज तक निगम में लांच नहीं किया गया है। जिसे तत्काल रूप से शुरू किया जाए। ताकि निगम की आय में बढ़ोत्तरी हो सके।
उन्होंने कहा कि अनुमोदित पदोन्नति नियम 2017 के तहत तत्काल पदोन्नति की जाए। एनए पदोन्नति नियम 2021 का निरस्तीकरण, मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती नियम का निरस्तीकरण, मुख्य लेखाधिकारी पदोन्नति में क्वालिफाइंग सर्विस में छूट, सभी योग्य अधिकारियों को लूक आफ्टर के बजाय नियमित पदोन्नति दी जाए। इस मौके पर संजय कुमार उनियाल, अजीत कुमार चौधरी, महेश कुमार, भीम सिंह चौहान, संतोष कुमार, अमित कुमार, अनुपम बिशनोई, सार्थक नेगी, प्रकाश रावत, धीरेंद्र सिंह, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।