फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ganges water is safe for bathing on stair Hrki

हरकी पैड़ी पर नहाने योग्य है गंगाजल

Tue, 19 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 19 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए इस समय देश और विदेश में बड़ी बहस छिड़ी हुई है। कें द्र और राज्य सरकारों की ओर से कई ऐसी महत्वपूर्ण योजनाएं भी लागू की गई है जो गंगा को प्रदूषण से मुक्ति दिला सकें लेकिन अद्र्धकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है हरिद्वार में गंगा का जल स्नान के लिए पूरी तरह योग्य है। स्नान करने से कहीं कोई परेशानी नहीं होने वाली है। यह तथ्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कराई जा रही जांच में सामने आए हैं।

विज्ञापन

  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से गंगा में प्रदूषण की मात्रा की जांच हर महीने कराई जा रही है। पिछले साल के दिसंबर माह के अंत में कराई गई जांच के दौरान हरकी पैड़ी के आसपास गंगा में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा 9 मिलीग्राम प्रति लीटर के आसपास पाई गई थी। इसके बाद 14-15 जनवरी को हुए अद्र्धकुंभ के पहले स्नान के बाद की गई जांच में यह जांचा गया कि लाखों श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान गंगा में घुलित ऑक्सीजन की स्थिति क्या रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल ने बताया कि इस दौरान गंगा में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा आठ से नौ मिलीग्राम प्रति किलोलीटर तक पाई गई है। सामान्य तौर पर स्वच्छ पानी में यह मात्रा 11 से 12 मिलीग्राम प्रति लीटर पाई है। उन्होंने बताया कि आठ से नौ मिलीग्राम तक की मात्रा सामान्य तौर पर नहाने के लिए उपयुक्त है। अगर यह मात्रा पांच या छह मिली ग्राम तक होती है तो यह मानव शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। इससे त्वचा संबंधी रोग और ऐसे पानी के पेट में चले जाने पर पेट संबंधी बीमारियां होने की भी आशंका रहती है।  उन्होंने बताया कि इन आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट बोर्ड के मुख्यालय को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed