{"_id":"58bc53b64f1c1b046ae7ecdc","slug":"ganges-indian-culture-invaluable-asset","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ganges Indian culture invaluable asset
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत माता मंदिर के संस्थापक निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के सानिध्य में चल रहा श्रीगंगा माता महायज्ञ गंगा की पवित्रता और निर्मलता के संकल्प के साथ संपन्न हो गया। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने सभी को मां गंगा की रक्षा का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।
विज्ञापन
पूर्णाहुति यज्ञ के आचार्य डा. ओमप्रकाश के नेतृत्व में श्रद्घालुओं ने वेद मंत्रों के उच्चारण और वेद ऋचाओं की ध्वनियों के बीच संपन्न करवाई। इस अवसर पर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने महायज्ञ संपन्न होने पर श्रद्धालुओं को बधाई दी । यज्ञ के आयोजकों और सहयोगियों के प्रति मंगल कामना प्रकट की। आरएसएस के राष्ट्रीय पदाधिकारी डा. कृष्णगोपाल ने यज्ञ के प्रणेता स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के प्रति मंगल कामना प्रकट की। उन्होंने गंगा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। श्री गंगा माता महायज्ञ के संयोजक आईडी शर्मा शास्त्री ने संत-महंतों का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, अनिरूद्ध भाटी, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, राजीव भट्ट लाल माता मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, ओपी बंसल, पार्षद अनिल मिश्रा, शिवदास दूबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन