फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   fruad on mobile phone

ढाई लाख के लालच में गंवाए 40 हजार

Wed, 01 Jul 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Wed, 01 Jul 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
fruad on mobile phone

भगवानपुर क्षेत्र का एक ग्रामीण ढाई लाख रुपये के ईनाम के लालच में ठगा गया। उसके मोबाइल पर किसी ने फोनकर 40 हजार रुपये खाते में डलवाने की बात कही। जब उसने खाते में पैसे जमा करा दिए तो उसके बाद से ही संबंधित फोन बंद जा रहा है। पीड़ित ने सीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र के रहने वाले महावीर ने सीओ को प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उसके मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई। उसने अपने आपको एक मोबाइल कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका नंबर कंपनी के बंपर ड्रा के लिए चुना गया है। शीघ्र ही उसे इनाम के रूप में ढाई लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए उसे 50 हजार रुपये एक बैंक खाते में जमा कराने पड़ेंगे। इस पर महावीर ने अपने घर पर रखे 15 हजार रुपये निकाले और अपने भाई से 25 हजार रुपये लिए। ये 40 हजार रुपये उसने बताए गए बैंक खाते में डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह दोबारा फोन आने का इंतजार करने लगा लेकिन कोई फोन नहीं आया।

उसने जानकारी लेने के लिए फोन किया तो पता चला कि नंबर बंद हो गया है। इस पर उसकी समझ में आया कि उसके साथ ठगी कर ली गई है। उसने सीओ मंगलौर को मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ ने मामले की जांच थानाध्यक्ष भगवानपुर को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed