फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Front opened against VC

गुरुकुल कांगड़ी विवि के कर्मचारियों ने कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोला

Wed, 18 Dec 2019 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Front opened against VC
गुरुकुल कांगड़ी विवि में धरना देते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने मंगलवार से कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने लंबे समय से विवि में खाली पड़े रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी न करने और आश्वासन के बाद भी विवि के कर्मचारी शशिकांत को प्रतिनियुक्ति पर एम्स में न भेजे जाने पर विवि प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शिक्षणेतर कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारी मंगलवार की दोपहर कुलसचिव कार्यालय के पास एकत्रित हुए। यहां पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि विवि प्रशासन के मनमाने, अड़ियल और अन्यायपूर्ण रवैये पर कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि विवि में लंबे समय से रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने के लिए विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। इसके साथ ही कुलपति के निजि सचिव शशिकांत को एम्स ऋषिकेश में प्रतिनियुक्ति पर उच्च पद पर जाने के लिए कार्यमुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

यूनियन के महामंत्री दीपक वर्मा ने कहा कि कुलपति से कई बार मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर शशिकांत, प्रमोद कुमार, प्रकाश तिवारी, संजय, धर्मेन्द्र वालियान, नरेन्द्र मलिक, सत्यदेव इत्यादि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर बिजेन्द्र सिंह, सचिन पाठक, वीरेन्द्र पटवाल, हेमन्त सिंह नेगी, नीरज, हेमन्त पाल, डॉ. अनिल धीमान, समीर राणा, धनपाल सिंह, डॉ. विक्रम, गुरप्रीत सिंह, कमल सिंह, रमेश, कुलदीप, प्रेम निवास गुप्ता, राजकुमार, सचिन कौशिक, संजीव मिश्रा, सुशील, मनोज कुमार, रविन्द्र, लीला जोशी, मंजू, रविता, मदन मोहन सिंह, सुधाकर नेगी, सुशील रौतेला, बलवंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
परीक्षाओं का भी किया बहिष्कार
हरिद्वार। शिक्षणेतर कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने मांगे पूरी न होने पर सर्वसम्मति से विवि में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का का भी बहिष्कार किया। इस संबंध में यूनियन के पदाधिकारियों ने कुलसचिव को एक पत्र भी प्रेषित किया है। यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आज से परीक्षा सहित विवि के सभी कार्यालयों में कार्य ठप्प रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed